बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संभागीय कार्यशाला जोधपुर में हुई आयोजित
आजाद नेब एडिटर दैनिक खोज खबर राजस्थान
जोधपुर 17 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की संभागीय कार्यशाला का आयोजन भदवासिया स्थित माहेश्वरी भवन जोधपुर में हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजेंद्र फड़के, राजस्थान प्रदेश प्रकल्प प्रमुख डॉ मीना आसोपा, भाजपा के शहर व् देहात के सभी पदाधिकारीयों के साथ भाजपा नेत्री कुसुम कवर चारण, जालौर से शांता बिश्नोई,जालौर महिला मोर्चा जिला महामंत्री विमला बिश्नोई सहित संभाग के पद्धधिकारी भी रहे उपस्थित।
इस कार्यशाला में डॉ राजेंद्र फड़के, डॉ मीना आसोपा ने नारी सशक्तिकरण और बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में सभी को अवगत्त करवाते हुए कहा की हम सब को जागरूकता के साथ आम अवाम के बीच जाकर आम जन के मन मस्तिक तक यह बात पहुचानी है और बेटियों के सुंदर भविष्य का वातावरण बनाना है इस अवसर पर कई वक्ताओं ने विचार रखे और डॉ राजेंद्र फड़के और डॉ मीना आसोपा का अभिनन्दन भी किया गया ।




Recent Comments