बेतिया – नौतन:– आरटीपीएस काउंटर पर लाइन मे खडी महिला ठंड से हुयी बेहोश 

न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प. चं) बिहार :–
नौतन — प्रखंड मुख्यालय स्थित सोमवार को आरटीपीएस काउंटर पर सुबह 8 बजे से सैकड़ों की संख्या में कड़ाके की ठंड में भी लोगों ने खाद्य सुरक्षा आवेदन निवास जाति के लिए लंबी कतारों में खड़े रहकर आवेदन जामा करते है आलम यह  था कि दूर दराज से आए लोग लंबे कतारबद्ध लाइन में खड़े महिला वह पुरुष अपनी वारी का इन्तजार करते रहे  जिसमें पांडे  टोला मलाह टोली गांव निवासी बीरन साहनी के 28 वर्षीय पत्नी शारदा देवी ने अपने 1 वर्ष के मासूम बच्चे को कतार में खड़ी थी जिसे ठंड लग जाने के कारण लाइन में बेहोश हो गए जिसको आनन फानन में लोगो कि मदद से इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले जाया गया।उपस्थित लोगो का यह आरोप है एक काउंटर चलाया जाता है जिसमे  दो पुरुष का लाइन और दो महिलाओं की लाइन लगी है महज एक ही काउंटर से जाति निवास खाद्य सुरक्षा के लिए आवेदन जामा कराये जाते है जिससे हम सभी लोगो को आवेदन जमा करने में काफी कठिनाई झेलना पड़ती है कई बार इसकी शिकायत अंचलाधिकारी को दी गई है उसके बावजूद भी एक ही काउंटर चलता है सूत्रों के मुताबिक यकीन करें तो जाति निवास खाद सुरक्षा आवेदन के लिए बिचौलियों द्वारा रिश्वत लेकर जल्द से जल्द काम कर दी  जाती है लेकिन हम लोगो को आवेदन जामा करने मे सुबह से शाम हो जाता है वही  अंचलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने बताया की निवास जाति कभी नहीं बदलता है लोगों को कई बार बताया गया और मुख्यालय मे हर जगह दीवार पर इस बात की जानकारी के लिए पोस्टर चिपका दी गई है अफवाह के चलते लोग झूठ-मूठ के लाइन में खड़े रहते हैं ।।