अचितपुर गांव के चेवर से 35 वर्षीय युवक की शव मिलने से गांव में कोहराम
इसुआपुर/सारण- थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव के चेवर से उसी गांव के 35 बर्षीय प्रकाश साह का शव मिलने से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है ।चेवर में किसी की लाश होने की खबर लगते ही सैकड़ो लोग लाश देखने पहुच गये ।खबर मिलते ही थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा भी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुचे तथा मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया ।जहां मृतक की पहचान अचितपुर गांव के ही 35 बर्षीय प्रकाश साह के रूप में हुई ।घटना स्थल पर मृतक के परिजन भी पहुचे जहां उनके रुदन कुन्दरण से पूरा माहौल ग़मगीन हो गया ।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दी ।मृतक चार भाइयों में दूसरा भाई था ।जिसे दो पुत्री तथा एक पुत्र है ।चारों भाई का परिवार बंटा हुआ है ।मृतका की पत्नी मीरा देवी का रो रो कर हाल बेहाल हो रहा है ।साथ ही अपने भबिष्य की बात कह दहाडे मारने लगती है ।परिजन के अनुसार मृतक मिठाई बनाने का काम करता था ।जिसके लिए वह दूर दूर जाता था तथा दो दिन तीन दिन पर घर आता था ।इसबार भी वह तीन दिन पहले मिठाई बनाने गया था ।परिजन अब उसके घर आने का इंतजार कर रहे थे ।तभी एसी घटना का पता चला ।जिसे सुनते ही परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा ।खबर की सूचना पाते ही जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप ने मृतक परिवार को मोबाइल फोन द्वारा ढाढ़स बंधाया साथ ही हर सम्भव मदद करने की बात कही ।वही स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने परिजन को ढांढस बंधाते हुए पांच हज्जार रुपये की आर्थिक सहायता की ।मुखिया प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह ने भी आर्थिक सहयोग करने की बात कही ।परिजन को ढाढस बंधाने वालों में मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा,जदयू अध्यक्ष छबिनाथ सिंह,पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा, सरपंच उमेश्वर सिंह,रामबाबू राय,अमरनाथ प्रसाद,श्याम प्रसाद ,जयप्रकाश महतो,लंकेश बाबा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे ।