गरीब और मजदूरों के बीच फूड पैकेट का किया गया वितरण ।

पानापुर(सारण)कोरोना वायरस के कारण एक तरफ जहां अन्य प्रदेशों से मजदूर पलायन कर वापस आ रहे है वहीं थानाक्षेत्र के मोरिया पश्चिम टोला के तीन भाइयों अनिल सिंह , रंजीत सिंह एवं पंकज सिंह ने गरीबो की मदद को हाथ बढ़ाया है ।मंगलवार को तीनों भाइयों ने अपने पंचायत के भोरहाॅ ,मोरियां ,रामदासपुर ,रामपुर खरौनी ,जीपुरा गांव के सैकड़ो निर्धन परिवारों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया । पैकेट में 5 किलो चावल , आधा किलो दाल ,आधा किलो सरसों तेल ,आलू ,सोयाबीन ,बिस्कुट और नमक आदि आवश्यक वस्तुओं वितरण किया गया।इस मौके पर अनिल सिंह ने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नही है।देश मे लॉकडाउन के कारण गरीबो के समक्ष भुखमरी की समस्या को देखते हुए हम भाइयो ने यह निर्णय लिया है । तीनो भाइयो के इस नेक कार्य को लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं ।