मांझी। दाउदपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को अरियांव गांव से 200लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को दबोच कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गांव में एक बंसवारी मे शराब छुपाकर बेचा जा रहा है । जिसके बाद पुलिस की एक टीम बनाकर छापेमारी की गई। जहाँ से देशी शराब के साथ अरियाव गांव के एक धंधेबाज मुन्ना कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया।