सारण:तरंग प्रतियोगिता आयोजित
मुरारी बाबा गड़खा सारण: प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता 2017 का आयोजन अखिलेश्वर पाठक के देख-रेख में मध्य विद्यालय सैदसराय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन रंजीता प्रियदर्शिनी एवं कुमारी नीलिमा ने किया ।इस मौके पर नित्यानंद सिंह, राजन सिंह,सत्येंदर सिंह, सभी संकुल समन्वयक ,शारारिक शिक्षक एवं के आर पी अमित कुमार शर्मा मौजूद थे।
प्रखंड के सभी विद्यालयों के चयनित छात्र/छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया ।100 मी0 दौऱ बालक वर्ग में प्रथम विकास कुमार, बालिका में नेहा कुमारी, 400 मी0 दौर में बालक वर्ग में मन्नू कुमार, बालिका में काजल कुमारी प्रथम रही।अन्य प्रतियोगिताएँ चल रही हैं ।

मंच का संचालन विजय कुमार सिंह ने किया जबकि निर्णायक मंडल में राजू सतीश,अली सहन ,अंजनी जी, निर्मल जी, अशोक सिंहं, अक्षयवट जी एवं उमेश शर्मा को शामिल किया गया जबकि ट्रैक का इंचार्ज संजय सिंह एवं सुमन प्रसाद जी रहे।





Recent Comments