जलालपुर में गढ्ढे में नहा रहे दो किशोरों की डूबने से मौत

# खेत में बिचड़ा डाल नहाने गए थे दोनों किशोर, रिश्ते में दोनों चचेरे भाई थे


जलालपुर(सारण)- खेत में धान का बिचड़ा डाल गढ्ढे में नहाने गए दो चचेरे भाईयों की मौत डूबने से हो गई। घटना अशोकनगर – चौखड़ा पंचायत के बड़कागांव की बताई गई हैं। मृतकों में राम कुमार महतो का 13 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार महतो तथा दूसरा शोभनाथ महतो का 14 वर्षीय पुत्र धनलाल कुमार बताया गया है।दोनों आपस में चचेरे भाई भी है।घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार दोनों लड़के खेत में बिचड़ा डाल रहे अपने परिजनों की मदद कर रहे थे।बाद में दोनों एक ही साथ नहाने के लिए सुन्दर ब्रम्ह स्थान समीप एक गढ्ढे में गए।जहां बारिश का पानी लबालब भरा हुआ था।गढ्ढे में डूबकी लगाने के बाद दोनों ऊपर नहीं आए।कुछ देर के बाद परिजनों ने दोनों की खोजबीन शुरू की।स्थानीय युवकों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला गया।आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।