व्हाट्सऐप ग्रुप “अनुभव जिंदगी का” के सदस्यों का सराहनीय प्रयास,रक्तदान कर बृद्धा की बचाई जान

मांझी (सारण) : सोशल मीडिया द्वारा संचालित वाट्सअप ग्रुप “अनुभव जिंदगी का” के सदस्यों ने छपरा शहर के एक निजी क्लिनिक में इलाजरत एक 90 वर्षीय बृद्ध महिला को दो यूनिट ब्लड डोनेट कर मानवता की मिशाल पेश की। इलाजरत बृद्धा छपरा शहर के राठौर टोला निवासी शिक्षक दिलीप सिंह की माता सोना कुंअर बताई जाती हैं।

चिकित्सक ने महिला के टूटे पैर के ऑपरेशन के लिए दो यूनिट बी पॉजिटिव ब्लड की डिमांड की थी। ग्रुप के सदस्य क्रमशः मनोज कुमार सिंह तथा राजद नेता रोहित राज ने क्लिनिक पहुंच कर ब्लड डोनेट किया।