21_05_2017-21mth41-c-2

मोतिहारी 524 बोतल शराब को पुलिस ने कार चालक समेत वार्ड दो से धर दबोचा

अतुलकश्यप संस्थापक सदस्य “दैनिक खोज खबर”:-मोतिहारी पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए एक कार में रखकर गए 524 बोतल शराब को पुलिस ने चालक समेत वार्ड दो से धर दबोचा। छापेमारी में दरोगा विनय कुमार ¨सह, दरोगा प्रमोद प्रसाद व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। चकिया डीएसपी मुंद्रिका प्रसाद व थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संजय कुमार ¨सह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहर में बाहर से शराब की खेप मंगाई गई है। सूचना मिलने के साथ पुलिस सक्रिय हुई व रात्रि गश्त के दौरान उक्त स्थान पर छापेमारी कर डीएल 03 सीएएल 1339 नंबर की टोयोटा कोरोल कार को संदिग्ध स्थिति में देख रोकने की कोशिश की गई। इस बीच वाहन का चालक सह मालिक भागने लगा। पुलिस की टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान कार में बैठा एक युवक के भाग निकला।

कार का मालिक सह चालक नालंदा जिला के चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी म¨नद्र कुमार का पुत्र शुभम कुमार बताया जाता है। वह दिल्ली में रहता है। जब्त शराब रॉयल ग्रीन कंपनी की है, जो दिल्ली की बनी है। पकडे गए शुभम ने पुलिस से पूछताछ के क्रम में बताया कि उक्त बरामद शराब का सप्लायर छोटन व पंकज हैं। दोनों कोटवा थाना क्षेत्र के जसौली का निवासी है। जबकि इस शराब का खरीदार शहर के वार्ड 2 के निवासी बबन पांडेय का पुत्र दिलीप पांडेय है। जब्त शराब रॉयल ग्रीन क्लासिक व्हिस्की 12 कार्टन, जिसमे 180 एमएल का 524 पीस व 375 एमएल का 24 पीस समेत कुल 548 पीस शराब शामिल है। पुलिस ने युवक के पास से दो सेल फोन भी जब्त किया है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है।