इफ्तार पार्टी मे शामिल हुए मंत्री मुनेश्वर चौधरी-:
#******************************#
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
डोरीगंज-:
“””””””””””
गड़खा प्रखंड के नरांव पंचायत के पोस्ट ऑफिस के सटे रामकुमार सिंह के दरवाजे पर आयोजित इफ्तार पार्टी मे सूबे के खान एवं भूतत्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से कहा कि इफ्तार पार्टी में शामिल होना साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। सभी लोगों को आपस में मिलजुल कर रहने की भी अपील भी की। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना अपने आप में काफी पवित्र व महत्वपूर्ण महीना होता है। रोजदार भाइयों से देश व प्रदेश के अमन चमन के साथ साथ एकता,भाइचारा व खुशीहाली मांगने को कहा। साथ ही रोजा रखने वाले बंधुओं को इस आयोजन को करने के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि ऐसा आयोजन सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इससे समाज में सामाजिक समरसता बढ़ती है। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया रामपूजन सिंह, सरपंच ओमकृष्ण सिंह, उपसरपंच प्रतिनिधि मनमोहन सिंह, सदर प्रखंड राजद के अध्यक्ष शंभु राय, राजेश राय, डाॅक्टर नुरूल हसन,मोहम्मद अरमान,मृदुल कुमार, खुर्शीद आलम,महेश्वर चौधरी, जयराम चौधरी, मस्जिद के इमाम हामिद राजा,मुख्तार अंसारी समेत दर्जनो गणमान्य उपस्थित थे ।
मंत्री को ग्रामीणों ने सुनायी अपनी पीड़ा-:
इफ्तार पार्टी मे शामिल होने आये मंत्री मुनेश्वर चौधरी को पार्टी समाप्त होने के बाद दर्जनों लोगों ने अपनी समस्याओं सुनाई। नरांव व कोठियां के चरित्र महतो,लक्ष्मीणा देवी, राजेश्वर महतो,कसीरन बीबी,
गनउर मिंया,रामजीवन दास आदि ने बताया कि हमलोगों को विगत कई महीने से समाजिक पेंशन नहीं मिल पा रहा है। जिसके लिए प्रखंड कार्यालय व बैंक में दौड़ते दौड़ते थक गये हैं । लेकिन आज तक पेंशन नहीं मिल पाया है। वहीं दर्जनो लोगों ने बाढ़ राहत की पैसा नहीं मिलने की भी शिकायत की। इस पर मंत्री ने सभी लोगों की समस्याओं के निदान का आश्वाशन भी दिया •





Recent Comments