Θ बेतिया – हिन्दू जागरण मंच बेतिया जिला की कार्यकारिणी की घोषणा बैठक सम्पन्न

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
दिनांक 22/01/19 को दिन मंगलवार को हिन्दू जागरण मंच बेतिया जिला की कार्यकारिणी की घोषणा बैठक प्रांत मंत्री उत्तर बिहार श्री वीरबहादुर सिंह उर्फ डब्लु सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें बेतिया जिला इकाई एवं नगर के साथ साथ चौतरवा प्रखंड अध्यक्ष के मनोनयन की घोषणा की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रांत मंत्री वीरबहादुर सिंह (डब्लु सिंह) एवं जिला अध्यक्ष नीरज मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। सर्व सम्मति से निम्न पदों पर निम्न व्यक्तियों को मनोनीत किया गया – *जिला संरक्षक – दिलीप राणा *जिला विधिक प्रमुख – अशोक शर्मा (अधिवक्ता) *जिला अध्यक्ष – नीरज मिश्रा *जिला महामंत्री – आशुतोष कुमार बरनवाल *जिला उपाध्यक्ष – (1)राजेश बरनवाल (2)मारूति नंदन (3)सुभाष कुमार *जिला मंत्री – (1)दिनेश कुमार (2)मनीष कुमार (3)दीपक कुमार बरनवाल *जिला मीडिया प्रभारी – मीशु कुमार* एवं बेतिया नगर अध्यक्ष – रंजीत कुमार नगर महामंत्री – घनश्याम सराफ *नगर उपाध्यक्ष – (1)मोहित कुमार (2)पूर्णमासी गुप्ता (3)प्रमोद कुमार तिवारी नगर मंत्री – आशिष गुप्ता ,वार्ड नम्बर 7 से वार्ड अध्यक्ष – विशाल कुमार एवं बगहा जिला के चौतरवा प्रखंड अध्यक्ष के लिए मुन्ना कुमार गुप्ता का मनोनयन किया गया। सभी नवनियुक्त अधिकारी अपने पद को ग्रहण करते हुए हिन्दू जागरण मंच के दायित्व को पूरी निष्ठा व लगन से संगठन के कार्य को करने का संकल्प लिया।




Recent Comments