बोलेरो की ठोकर लगने से एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अमनौर /सारण
स्थानीय थाना क्षेत्र के धोबाही नहर के पास एक बोलेरो की ठोकर लगने से साईकिल सवार बुजूर्ग व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक थाना क्षेत्र के निशक विशुनपुर गांव निवासी बिरला प्रसाद राय 65 वर्ष बताया गया है. घटना मंगलवार की देर शाम की बतायी गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक बिरला प्रसाद राय मंगलवार को अमनौर बाजार से कुछ सामना खरीद साइकिल से अपने घर जा रहा था कि उक्त नहर पुल के पास सामने से आ रही बोलेरो के चपेट में आ गया और और नहर के नीचे जा गिरा जहां उसकी मौत हो गई. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे अमनौर पीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद शादी की तैयारी में लगे मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई. पत्नी शिव कुमारी देवी उसके पुत्र व परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं गांव के लोग भी शोकाकुल है. मालूम हो कि तीन फरवरी को मृतक के छोटे पुत्र की शादी होने वाली थी. जिसकी तैयारी में सभी सदस्य लगे हुए थे. जहां घटना के बाद घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद अमनौर पुलिस मौके मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया. वहीं मृतक के परिजन ने अमनौर थाने में अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया. इधर राजद नेता व पूर्व प्रमुख सुनील राय ने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.