सिवान : बड़कागांव प्रीमियम लीग टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में अतरसुआं की टीम विजयी

प्रवेज़ अख्तर सिवान:- जिले के पचरुखी प्रखंड के बड़कागांव हाई स्कूल केे मैदान में बड़कागांव प्रीमियम लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ मुखिया संघ अध्यक्ष सह सहलौर पंचायत के मुखिया संजय सिंह ने किया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र के होनहार लड़के जितने आगे निकलेंगे उनके सफलता के लिए मैं हर संभव मदद के लिए तैयार हूँ। इस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर मैं काफी उत्साहित हूँ और आशा करता हूँ की आगे भी इससे भव्य आयोजन करने की कोशिश रहेगी।
आज का उद्घाटन मैच अतरसुआं बनाम छपिया के बीच खेला गया।जिसमें अतरसुआं की टीम ने टॉस जीत कर फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। छपिया की टीम पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन का लक्ष्य अतरसुवां टीम को दिया। जिसे अतरसुआं की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच जीत लिया।
मौके पर बच्चा सिंह पटेल, मो फहद, मृत्युंजय कुमार, पप्पू प्रसाद, रंजन कुमार, अरविंद शर्मा, सुनील कुमार, राकेश कुमार तथा सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।




Recent Comments