दुखद : डॉ सज्जल कुमार के भतीजे को नहीं ढूंढ सकी सारण पुलिस, जेपीयू कैम्पस से सार्थक का शव बरामद
दैनिक खोज खबर, छपरा
शहर के जानेमाने चिकित्सक डॉ सज्जल कुमार के भतीजे सार्थक उर्फ गोलू को ढूंढने में सारण पुलिस विफल रही। गुरुवार को सार्थक उर्फ गोलू का शव जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कैम्पस से बरामद किया गया। जेपीयू कैम्पस पहुँच कर सारण एसपी ने हालात का जायजा लिया।
उन्होंने मीडियाकर्मियों को बताया कि शव काफी खराब हो चुका है। परिजनों ने कपड़े व चप्पल से शव की शिनाख्त की है। एसपी ने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

(सार्थक की फाइल फोटो)
आपको बता दे कि 15 जनवरी को घर से पतंग खरीदने निकला सार्थक वापस घर नही लौटा जिसके बाद बड़ा तेलपा निवासी सार्थक के पिता मंटू कुमार गुप्ता ने नगर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई मगर सारण एसपी सार्थक को ढूंढने में विफल रही।
सार्थक का शव बरामद होने के बाद सारण के लोग काफी दुखी व आक्रोशित हैं।




Recent Comments