सारण:बिहार के नगर विकास मंत्री के साथ तारापीठ में हुये दुर्व्यहार से आक्रोशित भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का किया पुतला दहन 

परसा- 
सूबे के नगर विकास एव आवास विभाग,मंत्री  सुरेश कुमार शर्मा के साथ पश्चिम बंगाल के तारापीठ में पूजा-अर्चना के बाद हुई मारपीट और दुर्व्यवाहर के बिरुद्ध नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में परसा दरोगा राय चौक पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया।पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओ ने पशिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा गुन्डों से साजिस के तहत मंत्री एव उनके सहकर्मियों पर कायराना हमला कराने मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल का पालन नही करने प्रशासन द्वारा मंत्री को सुरक्षा उपलब्ध नही कराने समेत आरोप लगाया गया तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी कर अविलंब बर्खास्त करने का मांग किया। पुतला दहन में परसा पूर्वी के अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा महामंत्री संतोष कुमार शर्मा उपाध्यक्ष शिवनारायण सिंह अरविंद कुमार गुप्ता नगर पंचायत भाजपा के प्रवक्ता रवि कुमार गुप्ता जीतेंद्र कुमार भूलन सिंह रामजतन सहनी समेत  सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।