सारण :शिक्षक की बाइक लूटने के प्रयास मे असफल होने पर लुटेरों ने पिस्टल से मार किया जख्मी

मढ़ौरा (सारण)
गौरा ओपी क्षेत्र के नरहरपुर शारदा राय के टोला के समीप लुटेरों ने एक शिक्षक की बाइक लूटने की कोशिश में मार जख्मी कर दिया । मंगलवार को अपने घर से विद्यालय आ रहे एक शिक्षक को बीच रस्ते में ही दिनदहारे गोली मारकर बाइक छिनने के प्रयास का एक मामला सामने आया है I जख्मी शिक्षक किसी तरह से भागकर टोला में पहुंचा ग्रामीणों और अपने सहयोगी शिक्षकों को जानकारी दी I सूचना पर सहयोगी शिक्षक जख्मी को लेकर मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचे जहां शिक्षक का इलाज किया गया I जख्मी शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय विष्णुपुरा का प्रभारी एचएम महेश महतों बताया गया है I शिक्षक महेश महतों ने बताया कि वह अपने घर पिरौटा,(बनियापुर) से विद्यालय आने के लिए सुबह में घर से निकला था की रास्ते में शारदा राय के टोला से पहले नहरी के करीब पहुंचे थे तभी एक बाइक पे सवार तीन की संख्या में युवकों ने आगे से उनकी बाइक रोक ली I एक नीचे उतर कर बाइक से चाभी निकालने का प्रयास करने लगा I मामले को समझ शिक्षक ने पहले ही चाभी निकाल ली तो दुसरे ने पिस्तौल निकाल उसके बत से चेहरे पर हमला किया I इससे शिक्षक जख्मी हो गया और चेहरे से खून निकलने लगा I इस अवस्था में भी शिक्षक ने हौशला नहीं खोया और चाभी लेकर गेहू के खेत से भागने और चिल्लाने लगा I शिक्षक को भागता देख अपराधी फायर कर दिए लेकिन गोली नहीं लगी I इस बीच चिल्लाना सून कुछ ग्रामीण दौड़े तो अपराधी बाइक से भाग निकले।