
प्रादेशिक डेस्क। तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों से कथित भेदभाव मामले में झूठा वीडियो वायरल करने के आरोपी मनीष कश्यप ने बिहार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. शनिवार को इसकी जानकारी बिहार पुलिस ने ट्वीट कर दी है. यूट्यूबर ने बेतिया के जगदीशपुर थाना में आत्मसमर्पण किया है. बिहार पुलिस ने पहले ही उनकी कुर्की जब्त करने के आदेश जारी किए थे. कई बार पूछताछ के लिए समन जारी होने के बाद भी वो पुलिस के सामने नहीं आ रहे थे.




Recent Comments