Θ बेतिया – सरस्वती पूजनोत्सव पर सतत निगरानी रखने का निदेश

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉सरस्वती पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुयी। उन्होंने कहा कि पूजा समितियों को सरस्वती पूजा पंडाल निर्माण हेतु अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने पूजा पंडालों/मूर्ति विसर्जन मार्गों पर सतत निगरानी रखने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा के अवसर पर पूजा पंडालों/सार्वजनिक जगहों पर पुलिस बलों के साथ पुलिस दंडाधिकारी तथा मजिस्टेªट की तैनाती की जायेगी।
उन्होंने कहा कि डीजे एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र के लिए भी लाइसेंस लेना अनिवार्य है। लाउडस्पीकर द्वारा अश्लील एवं अमर्यादीत गानों पर पूर्णतः रोक रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निदेश देते हुए कहा कि लाउडस्पीकर पर विशेष नजर रखने की जरूरत है ताकि कोई भी अश्लील एवं अमर्यादीत गानों को नहीं बजा सके। जिलाधिकारी द्वारा विद्युत अधिकारियों को प्रत्येक पूजा पंडालों पर बिजली कनेक्शन/जर्जर तारों की मरम्मति एवं विसर्जन के दिन को रास्ते में पड़ने वाले तारों की जांच करने का निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरस्वती पूजा 22 जनवरी मनाया जायेगा। पूजा पंडालों में मूर्ति को ज्यादा अवधि तक नहीं रखना है इसे 24 जनवरी तक विसर्जित कर देना है।
बैठक में एसपी, बेतिया/बगहा ने थानाध्यक्षों को निदेशित करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा के अवसर पर सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करेंगे। एसपी द्वारा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर कार्रवाई करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा के पूर्व पुलिस/थानों के द्वारा फ्लैग मार्च किया जायेगा।




Recent Comments