•गांव में अजगर देख सहमे ग्रामीण
•संवाददाता एकमा:- प्रखण्ड क्षेत्र रसूलपुर थाना अंतर्गत बनपुरा पाण्डेय टोला निवासी दीपक पाण्डेय के घर के पीछे से सोमवार को ग्रामीण एक दुर्लभ प्रजाति का अजगर पकड़ कर बन बिभाग के हवाले कर दिया।
बताया जाता है कि दीपक पाण्डेय के घर की महिलाएँ घर के पीछे गड़े चापाकल पर पाने का लिए गई थी तभी महिलाओं ने उक्त अजगर को देखा। अजगर की लम्बाई देख महिलाएँ सहम गयी और ग्रामीणों को बुलाया। गांव में अजगर मिलने की सूचना पर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुँच अजगर को पकड़ लिया।
ग्रामीण अविनाश चन्द्र उपाध्याय की मानें तो अजगर की लम्बाई तकरीबन 15 फीट तथा वजन 20 किलो था।जो अजगर का बच्चा लगता था। ग्रामीणों की सूचना पर आए बन विभाग के कर्मी अजगर ले गए।






Recent Comments