दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया में लगे महा जाम से नगर वासी सहित आसपास के लोग परेशान, छठ के अवसर पर लोगों को मार्केटिंग करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि आजकल शहर में 2 बजे दोपहर से 4:00 बजे तक महा जाम का नजारा देखने को मिलता है ।वाहनों को कौन कहे पैदल चलने में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ट्राफिक व्यवस्था की कोई बात ही नहीं कीजिए जिसको जहां मन चाहे अपनी वाहन का लगा देता है और महा जाम की स्थिति बन जाती है ।यहां तक की इस समय पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।शुक्रवार को दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक जनता सिनेमा चौक से लाल बाजार एवं लाल बाजार से सोआ बाबू चौक और सोआ बाबू चौक से नेपाली चौक होते हुए जनता सिनेमा चौक तक पूरी तरह ठप था और महाजाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गई है।





Recent Comments