भाजपा विधायक ने किया छठ घाट का विधिवत उद्घाटन, लोगों में हर्ष

अमनौर /सारण
प्रखंड के धरहरा एवं विशुनपुरा गांव के मही नदी किनारे लाखों की लागत से बने छठ घाट का उद्धाटन स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर किया. शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विधायक चोकर बाबा ने कहा कि उक्त छठ घाट के बनने से सैकड़ों परिवारों को पूजा के दौरान सहूलियत होगी. जहां बरसात में कटाव के कारण सड़क भी ध्वस्त हो गया था. अब सीढ़ी घाट बनने से सड़क की बचाव होगी एवं छठ व्रतियों को भी छठ पूजा करने मे सहुलियत होगी. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार के द्वारा जो भी विकास कार्य किये जा रहे है उसमें अमनौर विधानसभा कही से पीछे नहीं है. हमारा लक्ष्य है कि हर वर्ग के लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए. जिस कार्य के लिए हमेशा तैयार रहता हूँ.

उक्त मौके पर मुख्य रूप से मुखिया पति बसंत सिंह, मोहन सिंह, पत्थल माझी,अमर भारद्वाज,मयंक राजपूत, दिलीप कुमार,विपुल शांडिल्य समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.