पूरा जिला जगमग दीए से जगमगाता रहा पूरी रात, छुटते रहे पटाखे, उड़ती रही छुड़छुड़ियां

छपरा( सारण) राम जन्म भूमि पूजन के बाद पूरा सारण जिला बन गया अयोध्या । यहां तक कि बाढ़ प्रभावित 8 प्रखंडवासी भी भूल गए बाढ़ जनित परेशानी । बहरहाल, माँझी से सोनपुर रेवा घाट से दिघवारा और महाराज गंज से परसा तक पूरा का पूरा बीसों प्रखंड नगर पंचायत व नगरनिगम नहाते रहा दुधिया प्रकाश के दीपोत्सव में । लगा कि मंगलवारीय बेला में ‘मंगल भवन अमंमल हारी’ का अवतरण घर घर में हो चुका है। बहरहाल, घर घर राम घर घर दीपावली जय बजरंग बली के हर्षनाद में फूटते रहे पटाखे और छुटती रही छुड़छुड़ियां।
छपरा में बाबा धर्मनाथ मंदिर, दधीचि आश्रम, दहियावां, चिरांद, नरांव, हराजी ठाकुरबाडी, अंबिका स्थान, मानपुर ठाकुरबाडी, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, मीरपुर-भुआल ठाकुरबाडी ,कालरात्रि मंदिर डुमरी बुजुर्ग से लेकर सोनपुर के सभी मठों व मंदिरों में ‘भय प्रगट कृपाला, दीन दयाला कौशल्या हितकारी सस्वर गायन के साथ लोग थिरकते रहे। मीरपुर-भुआल ठाकुरबाडी में कार सेवक स्वर्गीय सुरेश स्वर्णकार को याद किया गया । चुन्नी लाल प्रसाद, मुन्नी लाल प्रसाद व महेश स्वर्णकार अपने स्वर्गीय अनुज पर गर्व करते हुए आरती करते रहे। गड़खा प्रखंड के श्रीपाल बसंत धनुषधारी जी महाराज मंदिर,बसंत नाथ मंदिर, गरीब नाथ मंदिर, शनिदेव मंदिर पूरी रात दीपों की माला से जगमग जगमगा जगमगाते हुए राष्ट्र धर्म, मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों को याद दिलाता रहा। बारिश, व बाढ़ पर आस्था का आनंद भारी पड़ता देखा गया।