Θ बेतिया – शहर के शाहिद पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉
कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान में मारे गये चंदन और राहुल को लेकर सोमवार को शहर के शाहिद पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। दोनों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहीद की घोषणा की। सरकार से मांग की गई कि दोनों के परिजनों को एक-एक करोड़ के मुआवजे की घोषणा की जाए।

सोमवार को अभाविप के छात्र नेताओं ने शाहिद पार्क पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजित किया। इन स्थानों पर कासगंज में तिरंगा यात्रा पर हमले में मारे गए चंदन गुप्ता व राहुल उपाध्याय पर दीपक जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। अभाविप विभाग संयोजक धनरंजन कुमार गुड्डू ने कहा देश के अंदर अपने को भारत का नागरिक कहने वाले लोग अपने ही देश की तिरंगा यात्रा पर हमला करते है। ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा कायम किया जाना चाहिए। प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल पांडेय व रवि पटेल ने कहा जो लोग हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान नही करते, भारत माता की जय नही बोलते, राष्ट्रगान नही गाते तो ऐसे लोग देशद्रोही की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि चंदन व राहुल के परिवार को 1 -1 करोड़ रूपये, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी, फ्लैट देने की घोषणा करे। श्रद्धांजलि अर्पित करने में मुख्य रूप रितेश मिश्रा,अनुतोष गोलू,अभिषेक गुप्ता,सुमित तिवारी,धीरज पांडेय,कुणाल,विवेकानन्द, जितेन्द्र कुशवाहा, शिवम राज,राजू तिवारी,ओमप्रकाश ,रहीम बैठा,अर्जुन कुमार,बिट्टू कुमार,आशुतोष राणा, प्रभात तिवारी,दीपक तिवारी,दिनेश सिंघानिया….मैजूद रहे।