
सोनपुर:। सोनपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा लग रहा है मानो चोर पुलिस के खुली चुनौती देकर घटना का अंजाम दे रहा है। इस खेल में हर बार जीत चोरों , उच्चको, लुटेरों की ही हो रही है। पुलिस घटना के खानापूर्ति कर अपना जबाबदेही खत्म करने के फिराक में रहती है जिसके वजह से भृष्ट लोगो क़ो मनोबल बढ़ता चला जा रहा है। ताज़ा मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पंचायत स्थित बैजलपुर गांव वार्ड 11 का है, पीड़ित कमलेश शर्मा पिता स्व स्वतंत्र शर्मा के घर पर लगी टोटो गाड़ी से अज्ञात चोरों ने गुरुवार के रात के अंधेरे में चारों ने 4 बैटरियां चोरी कर फरार हों गया है।जानकारी के अनुसार,पीड़ित ने शुक्रवार के बताया कि घटना के समय परिवार के लोग घर में ही रात्रि में सौये हुए थे। टोटो घर के बाहर खड़ी थी, लेकिन चोर बेखौफ होकर बैटरियां निकाल ले गए। राहत की बात यह रही कि टोटो वाहन चोरी नहीं कर सका, क्योंकि उसे लोहे की जंजीर से बांधकर रखा गया था। पीड़ित कमलेश शर्मा के पिता का हाल ही में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। परिवार की पूरी जिम्मेदारी अब उन्हीं के कंधों पर है। पहले से कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार पर इस चोरी ने नया संकट खड़ा कर दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि सोनपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी, छीनतई की घटनाओं के कारण लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से चोरों क़ो जल्द गिरफ्तारी, नियमित रात्रि गस्ती बढ़ाने और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।




Recent Comments