बेतिया – नौतन:– नही थम रहा दहेज उत्पीड़न का मामला, प्राथमिकी दर्ज
दहेज के लोभियो ने विवाहिता को मार पीट कर घर से निकला
पांच लाख रुपये व स्कार्पियो गाड़ी का कर रहे मांग ।
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन ( प. चं ) बिहार :–
नौतन — जहाँ सरकार दहेज को समाज से खत्म करना चाहती है वही दहेज लोभियो के कारण विवाहिता को मार पीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश मे आया।मामला नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा पंचायत के बंगला टोला गांव की है जहाँ दहेज लोभियो ने विवाहिता (बेबी सोनी) को मारपीट कर घर से बाहर निकल दिया । इस संबंध मे पीडिता ने नौतन थाने मे आवेदन प्राथमिकी दर्ज करायी है और प्रशासन से न्याय के लिए गुहार लगायी है पीडिता ने अपने आवेदन मे बताया है कि उसकी शादी बंगला टोला निवासी सतीश सोनी से बिते वर्ष 16 मे हिन्दु रीति-रिवाज से बडे धुम धाम हुयी । शादी के कुछ महीनो तक सब कुछ ठीक ठाक चला । दोनो के दाम्पत्य जीवन मे एक पुत्री ने जन्म लिया । सतीश सोनी और उसके परिवार वालो की मंशा ही कुछ और था दहेज लोभियो ने दहेज के लिए तरह-तरह के यातना करना शुरू कर दिया ।उनका कहना है कि तुम अपने पिता व भाई से दहेज के तौर पर पाँच लाख रुपए व स्कार्पियो गाड़ी मंगो तभी सुख चैन की जिन्दगी से रह पाओगी ।अन्यथा जान भी गवानी पड सकती है मैंने कहा कि मेरे पिता अरूण साह व भाई इतने रूपये कहा से लायेंगे वे लोगो तो पहले से ही कर्ज मे है तो पति सतीश सोनी पति का भाई मुकेश सोनी; संगीता सोनी , सुनीता सोनी सभी मारने पीटने लगे।और लखनऊ ले जाकर देह व्यापार कराने की बात करने लगे ।मै किसी प्रकार जान बचाकर मायके अपने पिता के घर सनसरैया थाना मुफस्सिल आई और आप बीती सारी बात बताई ।मेरे पिता पंचायत के द्वारा मामले को सुलझाने का कोशिश किया लेकिन ससुराल वालो ने एक नही सुनी पंचायत के समाने ससुराल वालो ने कहा कि तुम लोगो मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते ।जहाँ जाना है जाओ ।पीड़िता ने आवेदन देकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि उत्पीड़न मामले मे पीडिता द्वारा आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच मे जुट चुकी है जांच कर करवाई की जाएगी ।




Recent Comments