सारण के इंटर की प्रयोगिक परीक्षा की खुल गयी पोल
#जिले के सबसे बड़े राजेन्द्र कॉलेज से हुई भाड़ी भूल
#लड़कीं परीक्षार्थियों को सर्च किये पुरुष पुलिस कर्मी
# अभिभावक हुए नाराज
#न्यूज़ इनपुट -संजय कुमार पांडेय

छपरा :
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा जारी किया गया निर्देशानुसार आज से पूरे बिहार में इंटर की प्रयोगिक परीक्षा शुरू हुई।यह परीक्षा 2017 तक पहले जहाँ परीक्षार्थी पढ़ाई करते थे वही होती थी लेकिन इस वर्ष बोर्ड ने नया प्रयोग करते हुए थ्योरी की परीक्षा के पहले प्रायोगिक परीक्षा लेने जा फैसला किया।इसी कड़ी में छपरा में भी प्रायोगिक परीक्षा शुरू होनी थी।एकाएक छपरा शहर में महिला परीक्षाथियों एवं उनके अभिभावको का हुजूम छपरा शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पहुँच गया।जिससे परीक्षा केंद्रों पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।छपरा के सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों ने अपने केंद्र पर पहले से ही सीट प्लान की सूचना सूचनापट्ट पर लगा रखे थे लेकिन राजेन्द्र कॉलेज के केंद्राधीक्षक से यही भूल हो गयी।उन्होंने पहले से सीट प्लान की सूचना नोटिस बोर्ड पर नही लगाया था। मामला तब ज्यादा गड़बड़ा गया जब सभी परीक्षार्थी एक ही साथ परीक्षा केंद्र राजेन्द्र कॉलेज पर पहुँच गए तथा अपनी परीक्षा की जानकारी के चक्कर मे लगे।राजेन्द्र माहाविद्यालय से सूचनापट्ट पर नोटिस 9:45 बजे लगा तब तक बहुत देर हो चुकी थी।परीक्षार्थियों के हुजूम एकाएक अपना प्लानिग देखने के लिए उमर पड़े जिससे अव्यवस्था फैल गयी।रही सही कमी प्रशासन के तरफ से पूरी कर दी गयी जब पुरूष पुलिस कर्मियों ने महिला परीक्षार्थियों को सर्च करना शुरू किया।यहाँ पर वही कहानी चरितार्थ होते नजर आई।एक तो करैला अपनी तित उसके बाद नीम चढ़ा।

लड़कियों का जाँच पुरूष पुलिसकर्मियों के करने के कारण महिला परीक्षार्थियों के अभिभावक नाराज एवं आक्रोशित दिखाई दिए ।इस अफरा तफरी के माहौल में कोई भी शिक्षा विभाग या प्रशासन के पदाधिकारी मीडिया से बात करने को तैयार नही हुए।
किसी भी मीडियाकर्मी को किसी भी परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश प्रशासन के द्वारा नही करने दिया गया।लेकिन कहावत है ने बंद लिफाफा को दे मजमून पता चल जाता है।
प्रायोगिक परीक्षा या मजाक
आइए नजर डालते है कुछ परीक्षा केंद्र के सीट प्लानिंग पर छपरा का जय प्रकाश महिला माहाविद्यालय इस कॉलेज के केंद्राधीक्षक द्वारा पहले ही सीट प्लानिंग कर लिया गया है।इनके सीट प्लानिंग को देखने से लग जायेगा कि इनके फिजिक्स बिभाग का लेबोरेट्री कितना बड़ा है और इनके पास कितने प्रायोगिक परीक्षा लेने के लिए उपकरण उपलब्ध है।पूरे सीट प्लानिंग की कॉपी देखने से पत्ता चलता है कि इस माहाविद्यालय पर प्रति दिन परीक्षा दिन में 1:30 से शुरू हो कर शाम में 4:45 तक होगी ।इस दौरान अधिकतम 463 परीक्षार्थी से लेकर न्यूनतम 413 परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी।एक दिन में 4 से 5 विद्यालय एवं माहाविद्यालय के।इतने बड़े लेबोरेट्री वाले माहाविद्यालय का नाम तो गिनीज़बूक या लिम्का बुक में होना चाहिए।लेकिन एक बात बता दू आज के तीन वर्ष पहले पी जी ओल्ड कोर्स की परीक्षा में इस माहाविद्यालय के पास 500 परीक्षार्थी बैठने के जगह नही थे।बच्चे रेलिंग और बोडे पर बैठ कर परीक्षा दिए थे जिसमें विश्वविद्यालय की भी बदनामी हुई थी।कही इस बार भी कोई पोल न खुल जाए इस डर से केंद्र के अंदर मीडिया कर्मियों को नही जाने दिया जा रहा है।
वैसे बताते चले कि आज जय प्रकाश महिला माहाविद्यालय पर प्रयोगिक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया क्योंकि माहाविद्यालय पर हजारों की संख्या में परीक्षार्थी एवं अभिभावकों की भीड़ एकत्रित हो गयी स्थिति की बेकाबू होते देख केंद्राधीक्षक ने आज की परीक्षा को स्थगित करते हुए इसे रविवार को लेने की सूचना दे दिए।
करीब करीब यही नजारा राजेन्द्र कॉलेजिएट प्लस 2 अपग्रेड स्कूल छपरा का भी है।यहाँ भी प्रत्येक सिटिंग में 250 से ज्यादा परीक्षार्थियों की संख्या इस स्कूल के सीट प्लानिंग में दिखाई पड़ रही है।




Recent Comments