बिहार की श्रेयशी सिंह को अर्जुन पुरस्कार, 25 सितम्बर को राष्ट्रपति करेंगें सम्मानित

दैनिक खोज प्रादेशिक डेस्क :
पटना : बिहार की श्रेयशी सिंह को इस साल खेलों के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। नई दिल्ली मेंं 25 सितम्बर को राष्ट्पति रामनाथ कोविंद प्रशस्ति पत्र व नगद पांच लाख रुपये के सम्मान के साथ सम्मानित करेंगें। मालूम हो की इसी साल आस्ट्रेलिया मेंं हुये राष्टमंडल खेलों मेंं निशानेबाजी मेंं श्रेयसी ने गोल्ड जीती थी। बिहार ही नहीं पूरे भारत के लोगों का श्रेयसी के प्रतिभा पर गौरव महसूस हो रहा हैं। श्रेयसी बांका के पूर्व सांसद स्व. दिग्विजय सिंह व पूर्व सांसद पुतुल सिंह की बेटी हैं।कहा जाता हैं की श्रेयसी ने अपने पिता के असामयिक निधन के बाद अपने हौसले को टूटने नहीं दिया और मां को जीवन के पथ पर प्रगति के साथ बढ़ने के अवसर गढ़े हैं। परिवार के सम्मान को लोगों के दिलो मेंं बढ़ाया हैं।