अनियंत्रित स्कार्पियो के ठोकर से बुजुर्ग लहू-लुहान
पानापुर (सारण)सोमवार को पानापुर-तरैया मुख्य सड़क मार्ग पर फकुली गांव के सामने साईकिल सवार बुजुर्ग को स्कार्पियों ने ठोकर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार टोटहां जगतपुर निवासी दशरथ राय तरैया जा रहे थे इसी दौरान अनियंत्रित स्कार्पियों ने धक्का मार दिया। जिससे बुजुर्ग सड़क पर बेसुध हो गए। यह देख ग्रामीण बुजुर्ग को बचाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों के नजदीक आते देख स्कार्पियों सवार गाड़ी छोड़कर भाग गया। लहूलुहान बुजुर्ग का उपचार पानापुर पीएचसी में हुआ। जख्मी व्यक्ति की चिंताजनक स्थिति को देखकर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलने पर पानापुर पुलिस मौके पर पहुंची। और छोड़ कर भागे गए स्कार्पियों को पुलिस जप्त कर थाने ले आई।




Recent Comments