अमनौर में आयोजित अंतर जिला महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में सारण को हरा सीवान बना विजेता


अमनौर (सारण): हैंडबॉल में सारण लगातार आगे बढ़ रहा है और ग्रामीण क्षेत्र में इसके विस्तार से खेल को मजबूती मिलेगी. उक्त बातें महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अमनौर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित अंतर जिला महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के दौरान कही. इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार सह सम्मान समारोह में बोलते हुए सांसद ने कहा कि अमनौर में इस खेल का आयोजन हैंडबॉल को विस्तारीत करेगा और यहाँ से भी बच्चे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पहचान स्थापित करने में सफल रहेंगे.

वहीं स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कहा कि खेल में जीत हार किसी की नहीं होती. जितने वाली टीम को भी अपने जीत हार की अंतर को बढ़ाने के लिए और प्रयास करनी चाहिए और हारने वाली टीम को अपने खेल में सुधार कर अगली बार जितने का प्रयास करनी चाहिए. वहीं जिला परिषद् अध्यक्षा मीणा अरुण ने उद्धाटन सत्र में बोलते हुए कही कि महिला के नाम से खेल होने से समाज को आगे आकर उत्साहवर्धन करना चाहिए और इस तरह की खेल अमनौर के ऐतिहासिक धरती पर हुआ इसके लिए आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं . मालूम हो कि उक्त खेल प्रतियोगिता छपरा,सिवान,गोपालगंज और पटना की टीमों के बीच खेली गई.

जिसका उद्घाटन स्थानीय बिधायक शत्रुध्न तिवारी व जिला पार्षद अध्यक्ष मिना अरुण ने नारियल फोर व बॉल कों गोल पोस्ट में फेंक कर किया. साथ ही सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद खेल का आगाज पटना व सिवान के बीच हुआ. सिवान 14 -2 से बिजयी हुआ। फिर दूसरा मैच सारण व गोपाल गंज के बीच प्रारम्भ हुआ,सारण के खिलाड़ियों ने 7-6 गोल से जीत कर फाइनल में पहुँची.दोनो मैच में सारण व सिवान के खिलाड़ियों ने फाइनल में पहुँचे.

फिर दोनो के बीच जबरदस्त खेल का आगाज हुआ. जिसमें सिवान के खिलाड़ियों ने अपना जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए सिवान के खिलाड़ी सारण को 8-3 के गोल से हराया. बेस्ट प्लयेर के रूप में गोपालगंज के खिलाड़ी नीतू कुमारी वही बेस्ट गोलकी सारण के अनिशा कुमारी ने प्राप्त किया.

जीते खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि महराजगंज के सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल ने दिया. वहीं खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने दिया. हैंडबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ियों क़ा सम्मान बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रज किशोर शर्मा व सारण जिला हैंडबॉल के महासचिव संजय कुमार सिंह द्वारा मोमेंटो और शाल देकर किया गया.शेखपुरा पंचायत के मुखिया सन्तोष यादव और धरहरा खुर्द पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बसन्त सिंह ,समाज सेवी शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा, खेल के आयोजन के लिए आयोजन समिति अमनौर मीडिया के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार ब्यक्त किया. स्वागत भाषण कार्यक्रम के संयोजक पत्रकार कुलदीप महासेठ, मंच संचालन पत्रकार संजीव कुमार एव धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार मनोकामना सिंह ने किया.

उक्त मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राकेश कुमार सिंह,जिला पार्षद गुड्डू सिंह,प्रियरंजन सिंह युवराज, पत्रकार राकेश कुमार सिंह, डीएस तोमर, मनोरंजन पाठक, विधाभूषण श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता, मनोज सिंह सेंगर,पंकज मिश्रा,प्रभात सिंह,नीरज शर्मा, अरुण सिंह, अरुण कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा,एस आई चन्देश्वरी यादव, मुखिया संतोष यादव,मुखिया बसन्त सिंह,जदयू अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा,पूर्व सरपंच बबलू सिंह,केडी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य चन्द्रकेत सिंह, पूर्व मुखिया लक्ष्मण राम शामिल थे.
अमनौर में आयोजित अंतर जिला महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में सारण को हरा सीवान बना विजेता




Recent Comments