Θ बेतिया- नरकटियागंज:– लॉकडाउन के दौरान खोल रहे कोचिंग संचालकों पर की जाये  कड़ी से कड़ी कार्रवाई

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नरकटियागंज नगर इकाई के नगर सह मंत्री पुष्प राज भारद्वाज ने आज प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से विनम्र निवेदन करती हैं किस लॉकडाउन के दौरान खोल रहे कोचिंग संचालकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें ताकि वे नानिहलो के जिंदगी से खेलना बन्द करें।नगर मंत्री आशीष ठाकुर ने कहा कि नरकटियागंज में 95%कोचिंग अवैध रूप से चलते है लेकिन प्रशासन अभी तक कोई करवाई नही किया लॉक डाउन के द्वारान अपने कोचिंग खोलने के लिये कतिपय तत्वों ने बहुत नेतागिरी की लेकिन सुनने में आया है कि उनमें से ही कुछ लोग कोचिंग चला रहा ऐसे असमाजिक तत्वों पर करवाई हो तथा हम अभिवावकों से भी आग्रह करते है कि लॉक डाउन के बाद वे ऐसे कोचिंग संचालको के पास अपने नानिहलो को न भेजे और प्रशासन से भी अपील करते है कि वे ऐसे अराजक तत्वों पर करवाई करें।कॉलेज मंत्री उदित्य मिश्रा, नगर सह मंत्री धर्मेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना नरकटियागंज में तीव्र गति से कोरोना बढ़ रहा है और कोचिंग संचालक अपना अवैध खेल प्रशासन के आंख के नीचे खेल रहे है लेकिन प्रशासन करवाई नही कर रहा इसमे प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है