परमात्मा शिव की महिमा से मनुष्य में व्याप्त अज्ञान ,अधर्म का होता है नाश : प्रमोद कुमार सिंह
परमात्मा शिव की महिमा से मनुष्य में व्याप्त अज्ञान ,अधर्म का नाश होता है।उपरोक्त बाते मंगलवार को प्रखण्ड के सैदपुर में अवस्थित प्रजपिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिघवारा शाखा में आयोजित शिव जयंती समारोह सह शिव परिवार शोभा यात्रा के मुख्य अतिथि के तौर पर उद्धघाटन करते हुए समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा। उन्होने कहा कि हमें भगवान शिव से प्रेरणा लेने की जरूरत है जिन्होंने स्वयं विष धारण कर विश्व की रक्षा की मनुष्य को स्वयं आई विप्पति के बावजूद भी स्थिर बने रहना चाहिये। शिव जयंती समारोह का विधिवत शुभारंभ ओम लिखित ध्वजा के आरोहण से हुआ वही ।इसके पश्चात संस्था के बाल सदस्यों द्वारा शिव परिवार की मनोहर झांकी निकाली गईं। झांकी का विधिवत उद्धघाटन प्रमोद कुमार सिंह ने फीता काट कर किया।झांकी दिघवारा नगर पंचायत के सैदपुर बाजार सैदपुर चकनूर दिघवारा बाजार हेमतपुर फुलवारी आदि जगहों का भ्रमण किया।कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से ब्रह्म कुमारी गौरी बी के हरेंद्र बी के ब्रह्मदेव छपरा बी के मुरारी छपरा डॉ जय प्रकाश आदि उपस्थित थे।
वही दूसरी ओर प्रखण्ड के गुप्तेस्वर नाथ मंदिर से भी शिव बारात शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।जिस अवसर पर हाथी घोड़े आदि के साथ दर्जनों की संख्या में विभिन्न देवी देवताओं की के रूप सजे हुए कलाकार द्वारा झांकी निकाली गई।जिस शोभायात्रा में मुख्य रूप से शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र स्वर्णकार , सन्तोष प्रसाद , अजय राय , रौशन मिश्रा , समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह , बैजू प्रसाद महेस स्वर्णकार आदि समिलित हुए।शोभायात्रा को लेकर दिघवारा पुलिस प्रसासन काफी सजग दिखाई दिए।शोभायात्रा के रूट में जगह जगह पुलिस बलों एवं दंडाधिकारी तैनात किए गए थे।




Recent Comments