Θ बेतिया – नरकटियागंज :– रौशन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उठाई आवाज

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार के प्रदेश सह मंत्री रौशन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए एक विषय उठाया जिसमें आम जनमानस की ओर से सभी पंजीकृत प्राइवेट स्कूलों से स्कूल फीस माफ करने की बात की जा रही है तो उन्होंने सरकार से यह मांग किया केंद्र सरकार और राज्य सरकार को पंजीकृत सभी प्राइवेट स्कूलों को स्कूल संचालन हेतु भी राशि उपलब्ध कराना चाहिए ताकि स्कूल में कार्य करने वाले कर्मचारी और शिक्षकों का भरण पोषण सुचारू रूप से चल सके और वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सके बिना इसकी व्यवस्था के यदि अभिभावकों द्वारा स्कूल फीस नहीं दिया जाता तो प्राइवेट स्कूल के कर्मचारी और शिक्षकों को भी बदहाली का सामना करना पड़ेगा साथ ही उन्होंने भारत सरकार और राज्य सरकार से यह भी मांग किया की पंजीकृत सभी प्राइवेट स्कूलों से उनके कर्मचारियों और शिक्षकों का सूची मांग कर डायरेक्ट कर्मचारियों और शिक्षकों के खाता में लॉक डाउन के दौरान राशि मुहैया कराना चाहिए, साथ ही स्थानीय प्रशासन से और जिलाधिकारी से भी उन्होंने मांग किया है की जिले में जितने भी किराये पर जो आवास है उन आवास मालिकों के लिए एक गाइड लाइन जारी किया जाए और उनसे आग्रह किया जाए कि वह सभी आवास शुल्क ना ले, और इस वैश्विक महामारी करोना काल में जो मांगे पब्लिक के द्वारा की जा रही है उसे ग्राउंड लेवल पर उतारा जा सके। छात्रों से न्यूनतम फीस लिया जाए ऐसी व्यवस्था सरकार करें नही तो ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर फर्जीवाड़े की नही खबर कई विद्यालयों से आ रही है।

जिला संयोजक सुजीत मिश्रा ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि कोरेनटाइन सेंटर में लचर व्यवस्था ठीक नहीं किया गया है, जो कि सभी कोरेनटाइन सेंटर का कमोबेश एक ही जैसा हाल है कोरेनटाइन सेंटर में कोई गाइडलाइन के अंतर्गत कार्य नहीं किया जा रहा है कोरेनटाइन किए गए प्रवासियों को, समय पर ना ही नाश्ता मिल पा रहा है और ना ही समय पर उनको भोजन मिल पा रहा है साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी काफी लचर है कोरेनटाइन सेंटर की दीवार को लांग कर लोग बाजार में घूमते दिख रहे हैं इसलिए पुलिस प्रशासन इस पर शक्ति दिखाएं अगर प्रशासन को पुलिस की कमी हो रही है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने कार्यकर्ता को इस पुनीत कार्य मे प्रशासन मित्र के रूप में कार्य करने हेतु कभी भी तैयार है।वहीं विभाग प्रमुख प्रो0 अरुण कुमार दत्ता के द्वारा प्रशासन पर सरकार के द्वारा दिए जा रहे राशि के गबन का भी आरोप लगाया उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा सभी कोरेनटाइन किए गए व्यक्तियों के भोजन साफ-सफाई और चिकित्सीय व्यवस्था की समुचित व्यवस्था नही किया गया है साथ ही कोरेनटाइन सेंटर में रखे गए युवतियों और महिलाओं हेतु सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था भी अभिलंब कराने की मांग की गई ताकि वह अपने साफ सफाई का ठीक ढंग से ख्याल कर सके तभी हम इस वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने में कामयाब हो सकेंगे वहीं पर प्रशासन को चेतावनी देते हुए विभाग प्रमुख प्रो0 अरुण कुमार दत्ता ने कहा कि इन सभी मांगों को जिला प्रशासन के द्वारा जल्द से जल्द अभिलंब पूरा नहीं किया गया और कोरेनटाइन सेंटर की व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो अभाविप पूरे जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से आंदोलन खड़ा करने का काम करेगी जिसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा