छपरा : भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने छपरा सारण के जिला पदाधिकारी से निवेदन किया था कपड़ा तथा रेडीमेड कपड़े की दुकानों को खोलने के सम्बन्ध में जिस पर छपरा सारण के जिला पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए छपरा में भी खुलेंगी कपड़ा और रेडीमेड कपड़े की दुकानें सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सुबह 09:00 से 02:00 अपराह्न तक का आदेश जारी किया हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने छपरा सारण के जिला पदाधिकारी को धन्यवाद तथा आभार प्रेषित किया हैं।