Θ बेतिया – नरकटियागंज:– कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
आज गोदावरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर नरकटियागंज में कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।जिसमे प्रथम पुरस्कार संस्कृति भारद्वाज तथा आराध्या को मिला।

जिसमें विद्यालय के सचिव सुरेंद्र जी ने भगवान श्री कृष्ण की महिमा बताई और गणमान्य लोगों में श्री सुधीर जी, श्री आशीष जी, श्री मोहन चौरसिया, श्री आलोक रंजन जी, श्री विभाकर जी एवम अन्य उपस्थित थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प0 चम्पारण, बेतिया के जिला संयोजक रौशन कुमार ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि विद्या मन्दिर भारतीय सभ्यता संस्कृति की हमेशा से ही मान बढ़ाते आयी है॥





Recent Comments