दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत नरकटियागंज अनुमण्डल स्थित लौरिया प्रखण्ड के साठी सतवरिया गाँव में पंडित राज कुमार शुक्ल इण्टर कॉलेज के परिसर में राजकुमार शुक्ल जयन्ती पर समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष दुबे ने किया। यह कार्यक्रम पंडित राजकुमार शुक्ला की 144 वीं जंयती के अवसर पर आयोजित किया गया। आयोजन सतवरिया स्थित महाविद्यालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसमें अतिथि नरकटियागंज एसडीपीओ सूर्यकान्त चौबे, चनपटिया प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु कुमार दिवाकर और लौरिया अँचल अधिकारी संजय कुमार एवं चनपटिया अँचल अधिकारी राजीव नयन पाण्डेय और चनपटिया विकास पदाधिकारी ने राजकुमार शुक्ल इण्टर महाविद्यालय के व्याख्याता संजय आलोक, जिला सचिव भोट चतुर्वेदी एवं ग्रामीणों के उपस्थिति में दीप प्रज्वलित किया गया। चम्पारण किसान सत्याग्रह आंदोलन के अगुआ पंडित राजकुमार शुक्ल की 144वीं जंयती समहारोह के अवसर पर विद्यालय के विकास कार्य मे तेजी लाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने चम्पारण की भूमि पर किसानों के उद्धार कार्य के लिए सराहना की गई। बापू के साथ मिकर इस चम्पारण की भूमि पर उनके योगदान को भूला नहीं जा सकता।





Recent Comments