छपरा में दो ट्रकों के टकराने से अनियंत्रित एक ट्रक ने मारी पलटी, बाल-बाल बचे ड्राईवर व खलासी

छपरा : मंगलवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खैरा-छपरा मेन रोड पर बाईपास मोड़ पर अनियंत्रित होकर दो ट्रकों के टकरा जानें से एक ट्रक ने पलटी मार दी जबकि दूसरा ट्रक कुछ दूर रोड किनारे गड्ढे में जा घुसा । इस घटना में दोनों ट्रकों के ड्राईवर व खलासी बाल बाल बचे । स्थानीय लोगों ने बताया की पलटी मारी हुई खिलौने लोड ट्रक के ड्राईवर व खलासी अस्पताल भेजे गये हैं । जिनका उपचार के बाद ही जांच में पता चल पाएगा की जख्म क्या हैं । लेकिन दोनों बच गये हैं । रात के दो बजे की घटना बतायीं जा रही हैं । सुबह में रोड पर ही पलटी ट्रक नहीं हटाया गया था । जिससे अन्य वाहनों के आवागमन में कठिनाई हो रही थी । बाद में पुलिस कटणेटर को रोड से साइड करा कर आवागमन सुचारू कराया ।