नाबालिक किशोरी की शादी के फिराक में थे परिजन, पुलिस ने योजना पर फेरा पानी
मढ़ौरा (सारण) : शुक्रवार को परिजनों द्वारा एक नाबालिक किशोरी की शादी की सूचना प्रशासन तक पहुंच जाने से बाल विवाह होने से बच गया. कलंक टीका लगने से समाज तो तत्काल बच गया.लेकिन टली शादी रुकेगी या फिर कहीं होगी ये तो भविष्य के गर्त में है.बताया जाता है की मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के किशोरी के परिजनों ने इसुआपुर थाना क्षेत्र के चकहन गांव निवासी शादी-शुदा मनींद्र ओझा से तय कर रखा था, जिसकी शादी के लिये दोनों पक्षों के परिजन स्थानीय शील्हौरी मंदिर परिसर में पहुंचे हुये थे.इसकी गोपनीय शिकायत पुलिस प्रशासन को पहले से लगी हुई थी। प्रशासन ने मंदिर प्रबंधन को भी सूचना कर शादी रोकने को कहा था और पुलिस बल तैनात कर दिये थे.नबालिग किशोरी के परिजनों से मंदिर प्रबंधन के कर्मियों ने उम्र से सम्बंधित दस्तावेज़ की मांग तो मामले को भांप परिजन खिसक गये.इस सम्बंध में थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने बताया की नबालिग किशोरी की शादी की चर्चा पर पुलिस मंदिर पहुंची थी, लेकिन परिजन स्थिति को भांप बिना शादी किये चले गये थे.वहीं मंदिर प्रबंधन भी बताया की यहां पर शादियां तो होती ही रहती है.लेकिन नबालिग जोड़ों की शादी पर प्रबंधन का भी बंदिश लागू रहता है.जिसको लेकर मंदिर प्रबंधन के कर्मी नियमों का बखूबी पालन करते है.




Recent Comments