दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक के डुमरसन पोखरा स्थित एक मोबाइल स्टोर में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।घटना सोमवार सुबह की है। दुकान संचालक डुमरसन गांव निवासी नीतेश कुमार ने बताया कि रविवार रात वह अपनी नीतेश मोबाइल स्टोर बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान के बगल में रहने वाले लोगों ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान धू-धू कर जल चुकी थी। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर, नए मोबाइल फोन, मोबाइल स्पेयर पार्ट्स तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। कर्ण कुदरिया उपमुखिया रोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि आग से करीब 5 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है।