Θ बेतिया – आर्मी आर्गेनाईजेसन के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता द्वारा गरीब, असहाय एवं जरूरत मंदों के बीच सैकड़ो कम्बल का किया गया वितरण

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉
घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से गरीबों को बचाने के लिए ब्रिहस्पतिवार को ग्रामीन इलाको आर्थिक रुप से गरीब, बिधवा एवं शारीरिक रुप से बिकलांग लोगो को चादार/कम्बल और बिस्कीट का वितरण किया गया। एक कार्यक्रम आयोजित कर आर्मी आर्गेनाईजेसन के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के द्वारा गरीब, असहाय एवं जरूरत मंदों के बीच सैकड़ो कम्बल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की संचालन रीशु राज ने किया मौके पर चन्द्र भूषण प्रसाद, भारतीय स्टेट बैंक के जीतेश सरार्फ, दिपू राव समेत कई गणमान्य मौजूद थे। अध्यक्ष श्री राकेश कुमार गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि जो सम्पन्न और आर्थिक रूप से सशक्त लोग हैं। वे ठंड से बचने के लिए स्वयं प्रयास कर लेते हैं। लेकिन जो गरीब और असहाय है। उन्हें कोई मदद नहीं करता है। इस कारण से उन्हें ठंड से बचने के लिए कम्बल का वितरण प्रत्येक साल किया जाता है।

मौके पर संचालनकर्ता श्री रीशु राज ने गरीबो के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हुए कहा कि आर्मी आर्गेनाईजेसन प्रारंभ से ही गरीबों की मदद कर रहे हैं। चाहे शिक्षा हो या अन्य जरूरत के लिए कभी भी पीछे नहीं रहा। गरीबों के प्रति सच्ची सेवा ही मानवता का परिचायक है।