सारण :सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप घायल, पीएमसीएच रेफर
अमनौर /सारण
अमनौर

थाना क्षेत्र के एसएच 73 खोड़ीपाकर गांव के पास बाइक व मैजिक भान के आमने-सामने की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसके उपचार के लिए अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया गया. घायल बाईक चालक थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव निवासी झड़ीलाल राय का पुत्र रौशन कुमार बताया गया है. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. इधर ठोकर लगने के बाद मैजिक भान चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.