मछली मारने के विवाद में हुई चाकू बाजी में एक की मौत

हुसैनगंज (सीवान)। हुसैनगंज थाना अंतर्गत सलोनोपुर गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच मामूली मछली मारने को लेकर जमकर मारपीट और चाकूबाजी की घटना घटित हुई है। चाकूबाजी में एक पक्ष के तिन लोग मिलकर दूसरे पक्ष के 1 व्यक्ति को गम्भीर रूप से घायल था, इलाज के लिए सीवान सदर ले जाने के क्रम में मौत हो गई। घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि सलोनोपुर गांव में रविवार की सुबह गांव के ही रहने वाले कुछ असामाजिक तत्वों ने गांव के मोड़  के समीप नीतीश पोखरे किनारे मछली मार रहे थे। इस दौरान गांव के दूसरे पक्ष के नसीम खान उर्फ मोटू पिता मुस्ताक खान के पुत्र अन्य लोगों को  मछली मारने से मना करने गये थे। तभी दोनों पक्षों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। ऐसे में एक तरफ से जमकर चाकूबाजी होने लगी।वहीं चाकूबाजी की घटना में एक पक्ष के 20 वर्षीय नसीम खान उर्फ मोटू कि जान चली गई। मारपीट और चाकूबाजी की घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा बीच-बचाव किया गया। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सीवान सदर अस्पताल लाया गया है। जहां इन सभी का इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना में शामिल एक व्यक्ति की स्थिति नाजुक बताई जा रही है जिनकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर हुसैनगंज थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं पुलिस ने बताया कि मछली मारने के विवाद में सलोनोपुर गांव में मारपीट और चाकूबाजी की घटना घटित हुई है जिसमें कुछ लोगों के घायल होने के साथ  एक युवक मौत हुई है। मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई करने की पुलिस द्वारा बात कही जा रही है। वहीं पुलिस ने हत्या करने वाले के घर से कुछ लोगों को हिरासत में ले कर पुछ ताछ कर रही है।