पटरी से उतरी न्यू फरक्का एक्सप्रेस, 6 यात्रियों की मौत, कई घायल
दैनिक खोज खबर सेंट्रल डेस्क
मालदा टाउन से चलकर नई दिल्ली जानेवाली 14003 नम्बर की न्यू फरक्का एक्सप्रेस बुधवार की सुबह बेपटरी हो गयी। बताया जाता है कि न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 6 बोगियां बेपटरी हुई है। इस रेल हादसे में 6 यात्रियों के मौत की पुष्टि की गई है जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

बुधवार की सुबह यह रेल हादसा हरचंदपुर रेलवे स्टेशन से 50 मीटर दूर हुआ है। फरक्का एक्सप्रेस इलाहाबाद की ओर जा रही थी।
रेल हादसे के बाद रेलवे के बड़े अधिकारियों समेत रायबरेली जिला प्रशासन के अधिकारी भी राहत व बचाव कार्य मे लगे हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है।