
कॉमरेड राजेन्द्र बाबू की ग्यारहवीं पुण्य तिथि आयोजित
चौसा(मधेपुरा):- प्रखंड मुख्यालय स्थित समाजसेवीका नविता सिंह निषाद के आवास पर कॉमरेड राजेंद्र सिंह जी के 11वीं पुण्य स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।।
बताते चलें कि आलमनगर विधानसभा क्षेत्र से 1967 -1990 तक लगातार चुनाव लड़े।
पुण्यतिथि में उपस्थित चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि आलम नगर विधानसभा में पिछड़ों की आवाज बनकर लगातार सामाजिक सेवा से जुड़े रहे ,राजेंद्र बाबू को कभी भुलाया नहीं जा सकता ।जिन्होंने समाज के निम्न तबके के लोगों को भरसक मदद दिलाई ।वही गांधी पुस्तकालय चौसा के सचिव विनोद आज़ाद ने कहा कि लगातार राजेंद्र बाबू सामाजिक सेवा से जुड़े रहे इनकी लोकप्रियता आलमनगर विधानसभा के अलावे मधेपुरा के चप्पे-चप्पे में था ।जहां इन्होंने गरीबों की आवाज बनकर मजबूती के साथ शासन प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने में सक्षम रहते थे। सारथी प्रभास कुमार यादव ने कहा कि एक समय ऐसा भी था राजेंद्र बाबू के दीवानों में युवा से लेकर वृद्ध लोगों तक थी, जिन्हें विधानसभा भेजने के लिए हर चुनाव में साथ साथ चलने एवं राजेंद्र बाबू के नारे को बुलंद करने में अहम भूमिका निभाई ,जबकि कुछ कारणवश राजेंद्र बाबू हमारे क्षेत्र से विधायक नहीं बन पाए परंतु सदैव विधायक के रुप में यहां की नागरिक सम्मान देती रही। मौके पर डायमंड पब्लिक स्कूल के निदेशक चंद्रशेखर सिंह समाजसेवी सारथी प्रभात कुमार यादव, लेखक सुनील अमृतांशु, गांधी पुस्तकालय चौसा के सचिव विनोद आजाद ,अमृत्य कुमार उर्फ टार्जन ,कुंज बिहारी शास्त्री आदि मौजूद हो कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि अर्पित की।।




Recent Comments