बच्चें को वाहन ने ठोकर मारी, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मढ़ौरा(सारण) ।
नगर क्षेत्र के मढ़ौरा उत्तर में एक चार चक्का वाहन ने दरवाजे पर खेल रहे बच्चें को ठोकर मार दी । ठोकर लगने से बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया । बाद में बच्चे को सदर अस्पताल रेफर किया फिलहाल बच्चा पटना के निजी अस्पताल में ईलाजरत है । मामले में पीड़ित पिता मढ़ौरा उत्तर निवासी विरन सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में कहा है कि बीते बुधवार कारण वह अपने नाती के साथ दरवाजे पर बैठा था । तभी एक चार पहिया वाहन तेजी से वाहन चलाते हुए उसके नाती को ठोकर मार दिया । हल्ला करने पर गांव वालों ने वाहन को घेरा तो उसका चालक विनोद कुमार शराब के नशे मे पाया गया । इसी बीच चालक लोगों को चकमा देकर भाग निकला । वह बच्चे के ईलाज में लगा था जिस कारण उसे प्राथमिकी कराने में देरी हुई ।