ईरान की सशस्त्र सेना दुश्मनों की हर गतिविधि पर पूरी नज़र रखे हुए है
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा 
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना के प्रमुख ने कहा है कि हमारी सेना क्षेत्र में हो रही हर तरह की गतिविधि पर पूरी नज़र रखे हुए है।
जनरल मोहम्मद हुसैन बाक़ेरी ने क्षेत्र के कुछ देशों के अधिकारियों द्वारा हाल ही में ईरान विरोधी दावों और बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि निराधार दावों और ईरानी जनता को धौंस और धमकी देने वाले बयानों से उन लोगों के मानसिक पिछड़ेपन का पता चलता है।
जनरल बाक़ेरी ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि ईरान की सशस्त्र सेना पूरी सावधानी और पूरी तत्परता के साथ क्षेत्र में हो रही हर तरह की गतिविधि पर पैनी नज़र रखे हुए है।
ईरान की सशस्त्र सेना के प्रमुख ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान को राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी तरह की चिंता नहीं है, कहा कि ईरान की सशस्त्र सेना के प्रयासों से अतीत की तरह ईरान का भविष्य भी बेहद शांतिपूर्ण रहेगा।
उल्लेखनीय है कि तुर्की के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री और इसी तरह सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने हाल ही में ईरान विरोधी अपने बेबुनियाद बयानों में ईरान पर आरोप लगाया था कि वह क्षेत्र के देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है।
यह ऐसी स्थिति में है कि सीरिया और इराक़ में संकट अमरीका, तुर्की सऊदी अरब और उनके सहयोगी देशों के समर्थित आतंकवादियों के हमलों से ही शुरू हुआ है।