अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विनीत कुमार, छपरा
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षाओं में व्यापक रूप से हो रही धांधली को ले छपरा के युवाओं ने भी एकदिवसीय भूख हड़ताल किया।

इस एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन शहर के नगरपालिका चौक पर आम छात्रों के द्वारा किया गया था।
नगरपालिका चौक पर भूख हड़ताल कर रहे युवाओं ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य विगत 27 फरवरी से कर्मचारी चयन आयोग के मुख्य भवन के सामने आंदोलनरत छात्रों को छपरा के द्वारा समर्थन प्रदान करना था ।

छात्रों ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में हो रही धांधली के खिलाफ पूरे देश के प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों में गुस्सा है। छात्रों का कहना है कर्मचारी चयन आयोग की चल रही परीक्षाओं पर अविलंब रोक लगाई जाए एवं सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई के द्वारा इन परीक्षाओं की जांच कराई जाए।
      भूख हड़ताल पर बैठे आक्रोशित छात्रों का कहना था की एसएससी में दलाल काफी सक्रिय हो गए हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि दलालों के द्वारा सेटिंग कर एसएससी की विभिन्न सीटों को 10 लाख से लेकर 50 लाख तक में बेच दिया जा रहा है।

एसएससी की तैयारी कर रहे गरीब मेधावी छात्रों के बस की बात नही है कि वे इतने पैसे का बंदोबस्त कर नौकरी खरीद पाए जबकि पैसे वाले व रसूखदार लोग पैसे के बल पर नौकरी पा ले रहे हैं।
भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने कई आरोप एसएससी की चयन प्रणाली पर लगाये।
     इस अवसर पर छात्रों का एक दल जिला अधिकारी से मिला व प्रधानमंत्री को  एक मांग पत्र सौंपा ।
इस अवसर पर दीनदयाल भारती,विशाल कुमार, आकाश कुमार मोदी, चितरंजन सिंह,अमरेंद्र सिंह ,अमर प्रताप रिंकू कुमार,राहुल कुमार अभिषेक सिंह,आशुतोष राज,मिंटू कुमार,विकाश कुमार राम आदि उपस्थित थे।