पानापुर में वार्ड सदस्य के एक मात्र पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण समपन्न

#सुवास कुमार /पानापुर :
पानापुर(सारण) :प्रखण्ड क्षेत्र के धेनुकी पंचायत में एकमात्र पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण समपन्न हो गया।इस पंचायत उप-चुनाव के लिए प्रखण्ड मे कुल छः पद रिक्त थे ,जिनपर चुनाव होना था।पाॅच पदों पर एकल उम्मीद्वार होने से इन पदो पर निर्विरोध चुनाव समपन्न हो गया।लेकिन धेनुकी पंचायत के वार्ड संख्या 2(दो) में तीन उम्मीद्वारों के मैदान में होने के कारण आज चुनाव हुआ।सुबह से ही महिला मतदाताओ की लम्बी कतार देखी गयी।पंचायत चुनाव में पहली बार ईभीएम के माध्यम से चुनाव हुआ।जिसमे मतदाताओ की खूब दिलचस्पी दिखी।चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए थाना प्रभारी तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कई बार बूथों का निरीक्षण किए।




Recent Comments