सरपंच पद पर पांचवे दिन एक का हुआ नामांकन
तरैया(सारण):18.06.2018 :
पंचायत उपनिर्वाचन के नामांकन के पाचवें दिन सरपंच पद के लिए एक नामांकन हुआ।माधोपुर पंचायत से सरपंच पद से सगुनी निवासी जामदार राय ने नामांकन कराया।नामांकन के दूसरे दिन रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय सरपंच के लिए नामांकन करा चुके है।अब तक सरपंच पद से दो प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन कराया है।जबकि वार्ड और पंच से अब तक एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नही कराया है। नामांकन दो दिन और 20 जून तक होगा।निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन की समीक्षा 21 जून,नामवापसी 23 जून,मतदान 08 जुलाई तथा मतगणना 10 जुलाई 2018 को होगा।ज्ञातव्य हो कि प्रखण्ड के माधोपुर पंचायत में सरपंच,चंचलिया पंचायत में वार्ड 11 तथा डेवढ़ी पंचायत में भी वार्ड 11 में वार्ड सदस्य एवं नारायणपुर पंचायत के वार्ड 09 और पचरौर पंचायत के वार्ड 12 में पंच सदस्य का पद रिक्त है।जिस पर उपचुनाव होना है।जिसके लिए नामांकन चल रहा है।एआरओ के रूप में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी भृगुनाथ सिंह तथा प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है।




Recent Comments