जमुई । (संजीव कुमार सिंह) :
जमुई मंडल कारा के कैदी का आॅपरेशन सदर अस्पताल में मंगलवार को किया गया । कैदी को सर में वर्षों से ट्यूमर था। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नागेंद्र कुमार द्वारा ऑपरेशन किया गया जो सफल रहा ।कैदी बरहट थाना क्षेत्र के सुखलेवा गांव निवासी स्व.बालदेव पासवान के पुत्र पप्पू पासवान है। कैदी पप्पू पासवान ने बताया कि वह छह वर्ष पहले अपने चचेरे भाई अमर पासवान की हत्या कर जेल आया था। कुछ वर्षों से सर के पीछे भाग में ट्यूमर था जिसका ऑपरेशन एक बार कराया गया था लेकिन कुछ सुधार नहीं हुआ था। ट्यूमर बढ़ता ही जा रहा था। ट्यूमर की वजह से सर, कान में दर्द और कुछ खाने-पीने में भी दर्द होता था। इसकी शिकायत जेल सुपरिटेंडेंट से करने के बाद सुपरिटेंडेंट ने त्वरित कार्रवाई जेल के चिकित्सक और कर्मी द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल के सर्जन डॉ. नागेंद्र कुमार ने बताया कि कैदी को दो वर्षों से सर के बाएं तरफ ट्यूमर हो गया था जिसका ऑपरेशन कर ट्यूमर को निकाल दिया गया है। एक सप्ताह के बेड रेस्ट के लिए कैदी वार्ड में भर्ती किया गया है।