सारण : भाजपा किसान मोर्चा की जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न, पंचायत से लेकर बुथ स्तर तक संगठन की मजबूती पर दिया गया बल

अमनौर /सारण

प्रखंड के गोसी अमनौर में भाजपा किसान मोर्चा की जिलास्तरीय बैठक किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ओंकारनाथ सिंह उर्फ प्रकाश जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. शनिवार को आयोजित बैठक में पार्टी के वरीय पदाधिकारी सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष , महामंत्री सहित सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता के समक्ष भाजपा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुदीश कुमार सिंह , जिला प्रभारी श्रीकान्त पाण्डेय व कार्य समिति सदस्यों ने संगठन की मजबूती तथा सरकार किसानों के हितों में चलाए जा रहे योजनाओं से संबंधित कई अहम जानकारी साझा किया. तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर बल दिया गया. वहीं कार्यकर्ताओं को समाज व किसानों के हित में केन्द्र व राज्य सरकार के किये जा रहे कार्यों को गांव -गाव तक पहुंचाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए. प्रभारी श्री पाण्डेय ने पंचायत से लेकर बूथ लेवल तक किसान मोर्चा के अपनी कमिटी व वोलंटियरो को सक्रिय करने पर बल दिया.

बैठक को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बंसीधर तिवारी ,प्रदेश मंत्री बृजमोहन सिंह, प्रदेश राज्य परिषद के सदस्य गोधन बैठा ,जिला महामंत्री अनिल सिंह, महामंत्री सुमन राय , पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र सिंह, सत्यनारायण सिंह,ओमप्रताप सिंह बबुआ जी , जीतेन्द़ सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, संजीव सिंह,दिनेश कुमार , मंत्री राजेश दुबे आदि ने अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर मल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस दौरान मून बच्चा सिंह ,मुक्तिनाथ सिंह ,मो0असरफ अली, बीरेन्द्र सिंह ,सतीष सिंह , राजू सिंह व,कुन्दन सिंह आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे. मंच संचालन शेलेन्द्र सिंह डीक ने किया.